नींव की ईंट | Class 10 hindi assamese medium.

नींव की ईंट

 1.   पूर्ण वाक्य में उत्तर दो :

(क)       रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म कहाँ हुआ था  ?

उत्तर: रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत बेनीपुर नामक गांव में हुआ था।

(ख)       बेनीपुरी जी को जेल की य़ात्रएँ क्यों करनी पड़ी थी ?

उत्तर: बेनीपुरी जी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सक्रिय सेनानी के रूप में जुड़े होने और अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठाने के जुर्म में जेल की यात्राएं करनी पड़ी थी।


(ग)        बेनीपुरी जी का स्वर्गवास कब हुआ था ?

उत्तर: बेनीपुरी जी का स्वर्गवास 1968 मैं हुआ था


(घ)        चमकीली, सुंदर, सुघड़ इमारत वस्तुत : किस पर टिकी होती है ?

उत्तर: चमकीली, सुंदर, सुघड़ इमारत वस्तुत :  अपनी नींव पर टिकी होती है।


(ङ)          दुनिया का ध्यान सामान्यत: किस पर जाता है ?

उत्तर: दुनिया का ध्यान सामान्यतः ऊपरी आवरण और

 चमक पर जाता है।


(च)       नींट की ईंट को हिला देने का परिणाम क्या होगा ?

उत्तर:  नींट की ईंट को हिला देने का  परिणाम नींव के ऊपर

 जितने भी इमारते हैं वें सभी धारा शाही होकर गिर पड़ेंगे।


(छ)      सुंदर सृष्टि हमेशा ही क्या खोजती है ?

        उत्तर: सुंदर सृष्टि हमेशा ही  बलिदान खोजती है।

(ज)      लेखक के अनुसार गिरजांघरों के कलश वस्वुत : किनकी शहादत से चमकते हैं ?

उत्तर: लेखक के अनुसार गिरजांघरों के कलश वस्वुत :  उन अनेक

 अनाम लोगों की शहादत से चमकते हैं, जिन्होंने धर्म के

 प्रचार-प्रसार में खुद को समर्पित कर दिया।


(झ)       आज किसके लिए चारों ओर होड़ा-होड़ी मची है ?

उत्तर: आज इमारत का कंगूरा बनने, यानी अपने आपको

 प्रसिद्ध करने के लिए चारों और होड़ा-होड़ी मची है।


(ञ)       पठित निबंध में सुंदर इमारत का आशय क्या है ?

उत्तर: पठित निबंध में सुंदर इमारत का आशय नया सुंदर समाज है ।


      2.   अति संक्षिप्त उत्तर दो ( लगभग 25 शब्दो में ) :

(क)       मनुष्य सत्य से क्यों भागता है ?

उत्तर: मनुष्य सत्य से भागता है  क्य़ोकि सत्य हमेशा

 कठोर अर्थात कड़वा होता है। अक्सर सत्य झूठ का

 पर्दाफाश कर देता है। कठोरता और भद्दापन एक साथ

 पनपते हैं। इसी कारण मनुष्य कठोरता से बचने और

 भद्देपन से मुख मोड़ने के लिए सत्य से भागता है।


(ख)       लेखक के अनुसार कौन-सी ईंट अधिक धन्य है ?

उत्तर: लेखक के अनुसार वह ईंट जो इमारत को मजबूत

 करने और बाकी ईंटो को आसमान छूने का मौका देते हुए 

खुद जमीन के सात हाथ नीचे जाकर गड़ जाती है और खुद

 को दूसरों के लिए बलिदान कर देती है, वह ईंट अधिक धन्य है।


(ग)       नींट की ईंट की क्या भुमिका होती है ?

उत्तर: नींव की ईंट ही वह ईंट है, जो इमारत की मजबूती

 और द्धढ़ता को  बनाएं रखती है। बाकी सभी ईंट नींव की

 ईंट पर ही निर्भर करती है। इसीलिए हम यह कह सकते हैं

 कि नींव की ईंट की भूमिका होती है।


(घ)       कंगुरे की ईंट की भुमिका स्पष्ट करो ।

उत्तर: कंगूरे की ईंट इमारत की ऊपरी खूबसूरती को

 दर्शाती है, तथा वह अपनी बनावट एवं खूबसूरती से

 लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब होती

 है।


(ङ)       शहादत का लाल सेहरा कौन-से लोग  पहनते हैं और क्यों ?

उत्तर: शहादत का लाल सेहरा वे लोग पहनते हैं, जो देश के

 लिए अपना अस्तित्व निछावर कर देते हैं। ताकि बाकी

 लोग इस संसार का लुफ्त अच्छी तरीके से उठा सके।


(क)    लेखक के अनुसार ईसाई धर्म को किन लोगों ने अमर

 बनाया और कैसे ?


उत्तर: लेखक के अनुसार ईसाई धर्म को उन लोगों ने

 अमर बनाया जिन्होंने ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार में स्वयं

को बलिदान कर दिया। बिना स्वार्थ के वे हंसते-हंसते सूली

 पर चढ़ गए, कई तो जंगलों में भटकते हुए जंगली जानवरों

 का शिकार बन गए। अपने बलिदान के बल पर उन्होंने

 ईसाई धर्म को अमर बनाया। उन्होंने कभी नाम कमाने या

 प्रसिद्ध होने की चाहत नहीं रखी। आज इसाई धर्म उन्हीं

 लोगों ने अमर बनाया ।


3.  संक्षिप्त उत्तर दो: ( लगभग 50 शब्द में)



COMING SOON



Published by Lokesh Das

************

Previous Post Next Post