कागज की कहानी Class 7 Hindi Chapter 11 Question And Answers Solution .

Lokesh Chandra Das

 

कागज की कहानी



1. प्रश्नों के लिए दिए गए उत्तरों में से सही उत्तर चुनो:

(क) कागज का आविष्कार किस देश में हुआ था?

             (अ)   भारत (आ) चीन (इ) जापान (ई) ब्रिटेन

उत्तर: (आ) चीन

(ख) प्राचीन चीन में किस पेड़ से कागज बनाया जाता था?

            (अ)   पेपिरस (आ) शहतुत (इ) बाँस (ई) गन्ना

उत्तर: (आ) शहतुत


(ग)  उत्तम कागज किससे तैयार होता है?

(अ) पेड़ के गुदे से (आ) रसो से (इ) पत्तो से (ई) छाल से

उत्तर: (आ) रेशे से

2. एक वाक्य में उत्तर दो:

() कागज किस प्रकार आज हमारी जीवन-चर्चा का महत्वपूर्ण अंग बन गया है?

उत्तर: कागज लिखने पढ़ने और चित्रकारी में उपयोग होता रहा है आज कागज के रूप में सभ्यता का भरपूर विकास हो चुका है कागज का इस्तेमाल स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, समाचार पत्र आदि अनेक क्षेत्रों में होता रहा है


() कागज का आविष्कार किसने किया?

उत्तर: कागज का आविष्कार चीन के 'साइलुन' नामक एक व्यक्ति द्वारा  किया गया था

() अंग्रेजी भाषा का 'पेपर' शब्द किस शब्द से बना है?

उत्तर: अंग्रेजी भाषा का 'पेपर' शब्द 'पेपिरस' शब्द से बना है

() पेड़ के रेशों में कौन-कौन से तत्व पाए जाते हैं?

उत्तर: पेड़ के रेशों में पेक्टिन, माँड़ी, चीनी आदि कई प्रकार के रासायनिक तत्व पाए जाते हैं

3. संक्षेप में उत्तर दो:

() कागज हमारे किस काम आता है?

उत्तर: कागज हमारे लिखने पढ़ने और चित्रकारी में काम आता है

() चीन के राजा ने साइलुन से क्या कहा था?

उत्तर: चीन की राजा ने साइलुन को अपने दरबार में बुलाकर कहा कि "तुममें बड़ी प्रतिभा है हम तुम्हारी खोजों से बहुत खुश हैं परंतु तुम किसी ऐसी वस्तु की खोज करो जिससे संसार में तुम्हारा नाम हो जाए और आने वाली पीढ़ियाँ भी उस चीज को देखकर तुम्हें याद करें"

() साइलुन ने कागज की खोज कैसे की?

उत्तर: साइलुन ने कागज के लिए शहतूत के पेड़ को चुना और शहतूत के पेड़ को बहुत देर तक छीला छीलने पर उसके भीतर से बारीक रेशे निकल आए और उस रेशों को पानी मिलाकर खूब पीसा पीसते-पीसते जब उसकी लुगदी सी बन गई तो उसे सूखने के लिए धूप में रख दिया लुगदी सूखकर एक कठोर परत बन गई बाद में उसने उस परत को लकड़ी के पट्टे पर रखकर समतल कर दिया इस प्रकार साइलुन ने कागज का निर्माण किया था


() कागज किन-किन चीजों से बनाया जाता है?

उत्तर: कागज शहतूत और बाँस से बनाए जाते हैं इसके अतिरिक्त खाद, सड़ी हुई लकड़ी, भूसी तथा अन्य घास-फूस से भी कागज बनाए जाते हैं इन्हीं पेड़-पौधों के रेशों से कागज तैयार किया जाता है


() कागज के निर्माण से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: कारखानों में कागज बनाने के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों की आवश्यकता होती है जिसके कारण बड़े-बड़े जंगलों के पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान उठाना पड़ा है साथ ही कारखानों से निकलने वाले धुएँ से वायु भी प्रदूषित होती है

4. सत्य कथन के आगे [] और गलत कथन के आगे [×] निशान लगाओ:

() सफेद कागज पर सुंदर लिखावट बनती है [√]

() पहले मनुष्य कागज पर लिखता था [×]

() साइलुन की खोजों से चीन का राजा नाखुश था [×]

() कागज बनाने के लिए लुगड़ी तैयार की जाती है []

() चीन में आज भी हाथ से कागज बनाया जाता है []

() असम के जागीरोड में कागज बनाने का एक बड़ा कारखाना है []

 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !