गोकुल लीला Class 8 Hindi chapter 10 Question Answers Solution .

Lokesh Chandra Das

 

गोकुल लीला

   

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

1. दोनों पदों में से तुम्हें कौन सा पद अधिक अच्छा लगा और क्यों?

उत्तर: दोनों पदों में से मुझे पहला पद अधिक अच्छा लगा क्योंकि पहले पद में नन्हे कृष्ण के शिशु रूप को मनमोहक तरीके से दर्शाया गया है जिस प्रकार नन्हा कान्हा अपने ही परछाई को पकड़ने के लिए आंगन में इधर उधर घूमता है, उसे देख कोई भी मोहित हो जाएगा



2. दूसरे पद को पढ़ कर बताओ कि तुम्हारे अनुसार उस समय कृष्ण की उम्र क्या रही होगी?

उत्तर: दूसरे पद के अनुसार कृष्ण की उम्र लगभग एक से दो साल रही होगी।



3. पहले पद में घुटनों के बल चलने वाले कृष्ण का जो वर्णन किया गया है- उसे अपनी हिंदी में प्रस्तुत करो

उत्तर: पहले पद में घुटनों के बल चलने वाले कृष्ण का जो वर्णन किया गया है क्योंकि इस पद में कृष्ण जी के बाल लीला का वर्णन् हुआ है। बालक कृष्ण जब किलकारी मारते हुए घुटनों के बल अपनी परछाई को पकड़ने के लिए दौड़ने लगते है। तब उसे देखकर बहुत मजा आता है। जब कृष्ण किलकारी करते हुए हसँता है तब दूध के दो दाँत निकल पड़ते है। माता यशोदा को इस बाल अवस्था देखकर अत्यन्त सुख मिलती है और वह दृश्य को देखने के लिए नंद को बार-बार बुलाती है।

4.मक्खन चुराकर भी कृष्ण अपनी चतुराई से कैसे माँ का मन मोह लेता है- उसका वर्णन अपने शब्दों में करो

उत्तर: मक्खन चुराकर भी कृष्ण अपनी चतुराई से अपनी मांँ यशोदा के सामने उसने मुंह से दधि पोंछकर दोना पीछे छुपा लिया कृष्ण के इस भोलेपन को देखकर योशोदा ने हाथ से छड़ी फेंक दी और मुस्कुरा कर उसे गले से लगा लिया।

5. सही उत्तर में सही निशान लगाओ:

() श्री कृष्ण घुटनों के बल चलते हुए-

(i) रो रहा था  (ii) हँस रहा था

(iii) किलकारी कर रहा था (iv) कुछ बोल रहा था

उत्तर: किलकारी कर रहा था



() नंद का आँगन-

(i) मणियों से जड़ा हुआ था  (ii) मिट्टी से लीपा हुआ था

(iii) संगमरमर का बना था  (iv) इट का बना हुआ था

उत्तर: मणियों से जड़ा हुआ था



() कृष्ण के मुँह पर मक्खन लगा हुआ था, क्योंकि-

(i) ग्वाल बालकों ने उसके मुँह पर मक्खन लगा दिया था

(ii) खिलाते समय माँ के हाथों से मक्खन लगा था

(iii) वह मक्खन चुराकर खा रहा था

(iv) उसके साथ और भी बच्चे थे, जिनके कारण चोरी करना संभव नहीं था

उत्तर: वह माखन चुराकर खा रहा था


6. उत्तर दो:

() नंद के आंगन में कृष्ण किस का प्रतिबिंब पकड़ने के लिए दौड़ता था?

उत्तर: नंद के आंगन में कृष्ण खुद का प्रतिबिंब पकड़ने के लिए दौड़ता था


() कृष्ण के झूठ पकड़े जाने पर यशोदा ने क्या किया?

उत्तर: कृष्ण के झूठ पकड़े जाने पर यशोदा ने हाथ से छड़ी फेंक दी और मुस्कुरा कर उसे गले लगा लिया


() यशोदा बार-बार नंद को क्यों बुलाती है?

उत्तर: कृष्ण की बाल अवस्था को देख यशोदा को अत्यंत आनंद एवं सुख मिलता है और अपने नंद को गोदी में उठाने के लिए यशोदा बार-बार नंद को बुलाती है

() माता यशोदा बालक कृष्ण को किस तरह दूध पिलाती है?

उत्तर: माता यशोदा बालक कृष्ण को गोदी में उठाकर अपने आंँचल से ढककर दूध पिलाती है

() किलकारी मारकर हँसते हुए कृष्ण का मुँह कैसा दिखता है?

उत्तर: जब किलकारी मारकर श्री कृष्ण हँसते हैं, तब उनके छोटे-छोटे दूध के दो दांत निकल पड़ते हैं


() 'मैया मैं नहीं माखन खायौ'- इसके समर्थन में कृष्ण क्या सफाई देता है?

उत्तर: 'मैया मैं नहीं माखन खायौ' इसके समर्थन में कृष्ण सफाई देते हुए कहता है कि उसके मुंँह में जो माखन लगी हुई है यह माखन उसके साथी ने उसके मुँह में लपेट दिया है

() बालक कृष्ण ने माखन-चोरी के आरोप से बचने के लिए क्या चालाकी की?

उत्तर: बालक कृष्ण ने माखन चोरी के आरोप से बचने के लिए कहा माँ मेरे साथीओं ने मेरे मुख पर दही का लेप लगा दिया। वे सभी मिलकर माखन चुराकर चले गए और मुझ पर दोषो का भार दिलाने के लिए चालाकी की।

() क्या बालक कृष्ण माखन-चोरी के आरोप से बच पाया? यदि नहीं तो माता यशोदा ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया?

उत्तर: नहीं बालक कृष्ण माखन चोरी के आरोप से नही बच पाया। कृष्ण के झुठ पकड़े जाने पर यशोदा ने हाथ से छड़ी फेंक दी और मुस्कुराकर उसे गले से लगा लिया।

() घुटनों के बल चलते हुए बालक कृष्ण के रूप-सौंदर्य का अपने शब्दों में वर्णन करो

उत्तर: संसार में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो शिशु कृष्ण की सौंदर्यता को देख मोहित हुआ हो सूरदास जी ने इस पद के जरिए यह कहा हैं कि जब नन्हा कृष्ण आंगन में खेलता है तब अपने घुटनों के बल तथा अपने कोमल हाथों के सहारे अपनी ही परछाई का पीछा करते यहाँ वहाँ घूमा करता है और अपने ही परछाई को देख हंसने लगता है उसे देख यशोदा मोहित हो जाती है क्योंकि हंसते समय उसके दूध के दो दांत निकल पड़ते हैं जिससे कृष्ण के मुँह का सौंदर्य और भी बढ़ जाता है कृष्ण जितनी बार अपनी परछाई को हंसता हुआ देखता है वह उतनी बार हंसने लगता है

 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !