जलाशय के किनारे कुहरी थी
3. संक्षेप में उत्तर दो:
(क) जलाशय के किनारे घना अंधकार क्यों छाया हुआ था?
उत्तर: उस समय प्रातः काल का समय था ऊपर से चारों ओर कुहरी छाई हुई थी और चारों तरफ वनों से घिरे होने के कारण जलाशय के किनारे घना अंधकार छाया हुआ था।
(ख) सुबह प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं?
उत्तर: सुबह होते ही अंधकार खत्म हो जाता है। आसमान में नीले बादल छाने लगते हैं। फूल खिलने लगते हैं, चिड़िया चहकने लगती है, हरे भरे खेत पवन के झोंकों से लहराने लगते हैं आदि आदि।
(ग) कविता में वर्णित पशु-पक्षियों के नाम और उनके कार्यकलापों का उल्लेख करो।
उत्तर: कविता में जुगनूँ, पपीहा और सियार जैसे पशु पक्षियों के नाम वर्णित है। जुगनूँ के दल जलाशय के किनारे आकर अपने शरीर से प्रकाश निकालती हुई यहाँ वहाँ चमक रहे थे। पपीहा पेड़ की डाली पर बैठ अपने साथी को मीठी आवाज से पुकार रही थी। तथा सियार आराम से जंगल में इधर-उधर घूम रहा था।
(घ) कविता में कुछ वृक्षों का उल्लेख है उनके नाम और उपयोगिता बताओ।
उत्तर: कविता में आम, नारियल तथा ताड़ जैसे वृक्षों का उल्लेख है। इन सभी पेड़ों से हमें फल मिलता है। आम के पेड़ से विभिन्न सामग्रियाँ जैसे टेबल, कुर्सियाँ आदि बनाई जाती है। तथा आग जलाने हेतु लकड़ियों का भी इस्तेमाल होता है। नारियल के पत्तों से झाड़ू बनाया जाता है।नारियल से लड्डू बनाया जाता हैं। ताड़ ते फल सें रस बनाया जाता हैं।
4. नीचे दिए गए उत्तरों में से एक सही उत्तर चुनो:
(क) आम की डाल कहाँ आई हुई थी?
(i) जलाशय के किनारे। (ii) पानी पर।
(iii) नारियल के पेड़ पर। (iv) ताड़ के पेड़ पर।
उत्तर: (ii) पानी पर।
(ख) किसके दल यहाँ-वहाँ चमक रहे थे?
(i) जुगनूँ के। (ii) पपिहा के।
(iii) स्यार के। (iv) कोयल के।
उत्तर:(i) जुगनूँ के।
(ग) लहरें कहाँ उठ रही थी?
(i) नदी में (ii) जलाशय में।
(iii) आकाश में (iv) सागर में।
उत्तर: (ii) जलाशय में।
5. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:
(क) कुहासा कहाँ छाया हुआ था ?
उत्तर: कुहासा जलाशय के किनारे छाया हुआ था।
(ख) हवा में किसकी सुगंध मिली हुई थी ?
उत्तर: हवा में वन का परिमल सुगंध मिली हुई थी।
(ग) पेड़ो की ओट में छिपकर कौन गा रहा था ?
उत्तर: पेड़ो की ओट में छिपकर पपीहे गा रहा था।
(घ) तारे कब छिप गए ?
उत्तर: तारे सुबह होने पर छिप गए।
(ङ) तारा कहा चमकने लगा ?
उत्तर: तारा अंतर में चमकने लगा।