उससे न कहना
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:
(क) प्रस्तुत एकांकी में कुल कितने पात्र हैं सभी पात्रों के नाम लिखो।
उत्तर: प्रस्तुत एकांकी में कुल 3 पात्र है। बलवीर, लाजवंती और रुक्मिणी।
(ख) बलवीर और लाजवंती में किस बात पर बहस हो रही थी?
उत्तर: बलवीर और लाजवंती में बहस हो रही थी क्योकिं बलवीर फौंज में भरती होना चाहता था लेकिन लाजवंती उसे फौंज में नही भेजना चाहती थी।
(ग) लाजवंती बलवीर को फौज में भर्ती होने से क्यों रोक रही थी?
उत्तर: लाजवंती बलवीर को फौज में भर्ती होने से इसलिए रोक रही थी की वह पहले से ही अपने पति और बड़े बेटे को खो चुकी हैं और अब बलवीर को नहीं खोना चाहती थी।
(घ) बलवीर के पिता की मृत्यु कैसे हुई थी?
उत्तर: बलवीर के पिता एक सिपाही थे ।वह स्वतन्त्रता की लड़ाई में फिरंगी के हाथो मारे गए थे।और सात गोलियाँ उसकी छाती में लगी थी।
(ङ) बलवीर किसलिए फौज में भर्ती होना चाहता था?
उत्तर:- बलवीर का वड़ा भाई ओर उसका पिता फौंज में था । ऊपर से बालवीर के सभी साथी फौज में भर्ती हो रहे थे। इसीलिए बलवीर फौज में भर्ती होना चाहता था।
(च) हिंदुस्तान पर किसने हमला बोल दिया था?
उत्तर: हिंदुस्तान पर चीन ने हमला बोल दिया था।
(छ) बलवीर को फौज में भर्ती होने से रोकने के लिए लाजवंती ने क्या सोच रखा था?
उत्तर: बलवीर को फौज में भर्ती होने से रोकने के लिए लाजवंती ने सोच रखा था कि वह अगले महीने बलवीर का ब्याह करा देगी।
(ज) रुक्मिणी ने बलवीर को क्या खबर दी थी?
उत्तर: रुक्मिणी ने बलवीर को खबर दी कि उसका भाई शम्मी लड़ाई के मैदान में शहीद हो गया है।
(झ) बालवीर ने रुक्मणी को बड़े भाई के शहीद हो जाने की बात मांँ लाजवंती से कहने से मना क्यों किया था?
उत्तर: बलवीर ने रुक्मिणी को बड़े भाई के शहीद हो जाने की बात माँ लाजवंती से कहने से मना इसलिए किया क्योंकि लाजवंती अपने पति के चोट सह गई पर अब उसके बड़े बेटा शम्मी की शाहिद होने का खबर नहीं सह पाएगी।
(ञ ) लाजवंती कुए पर पानी भरने जाकर क्या कर आई थी?
उत्तर: लाजवंती कुए पर पानी भरने जाकर बलवीर का नाम नंबरदार के यहाँ लिखवा आई थी।
(ट) बलवीर ने फौज में भर्ती होने का इरादा क्यों बदल दिया ?
उत्तर: बलवीर ने फौज में भर्ती होने का इरादा इसलिए बदल दिया क्योंकि उसकी माँ ने पति और बड़े बेटे को खो दिया था और अगर वह भी फौज में भर्ती हो जाता है तो उसकी माँ अकेली पड़ जाती।
(ठ) लाजवंती को उसके बड़े बेटे के शहीद होने के समाचार कैसे प्राप्त हुए?
उत्तर: जब लाजवंती पानी भरने के लिए कुए की ओर जा रही थी, तो रास्ते में उसे तारवाला मिला। उस तार से उसे पता चला कि उसका बड़ा बेटा शहीद हो चुका है।