भारत दर्शन Class 8 Hindi chapter 8 Question Answers Solution by Digital Pipal Academy. Class 8 Hindi Question Answer.

Lokesh Chandra Das

 

भारत दर्शन

 

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

() 'भारत दर्शन' पाठ तुम्हें कैसा लगा? अपने विचार संक्षेप में लिखो

उत्तर: भारत दर्शन पाठ मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि इस पाठ के माध्यम से मुझे भारत के भ्रमणीय क्षेत्रों के बारे में पता चला साथ ही साथ ऐतिहासिक महलों, किलो तथा मंदिरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल हुई

() रेलगाड़ी में फेरीवाले क्या-क्या बोलते हैं?

उत्तर: रेलगाड़ी में फेरीवाले अपने सामान को बेचने के लिए तरह-तरह के आवाज निकालते हैं जैसे:- 'गरम चटपटे चने खा लो.....', 'बादाम ले लो बादाम', 'सस्ता-मीठा फल ले लो' आदि आदि

() शराइघाट का पुल किस नदी पर बना है?

उत्तर: शराइघाट का पुल विशाल ब्रह्मपुत्र के नदी पर बना है


() बच्चे कोलकाता में किस रेलवे स्टेशन पर उतरे?

उत्तर: बच्चे कोलकाता में हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरे


() दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है?

उत्तर: विजयवाड़ा रेलवे जंक्शन दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है


() 'माया नगरी' के नाम से कौन-सा शहर विख्यात है?

उत्तर: मुंबई शहर 'माया नगरी' के नाम से  विख्यात है

() 'पेठा' कहाँ की मशहूर मिठाई है?

उत्तर: 'पेठा' आगरा की मशहूर मिठाई है


() बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को कहा देखा?

उत्तर: बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को 'चिल्का झील' में देखा


() तेलुगू किस राज्य की भाषा है?

उत्तर: आंध्र प्रदेश

 

2. संक्षेप में उत्तर दो:

() पूरी में सबसे आनंददायक क्या रहा?

उत्तर: पूरी में जगन्नाथ पुरी के दर्शन करना, वहाँ के समुद्र में उफनती लहरों को देखना तथा 'चिल्का झील' में नैकायन का आनंद उठाते समय तैरते हुए डॉल्फिनों को देखना सबसे आनंददायक रहा


() किस कारण से मुंबई को 'बॉलीवुड' के नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर: मुंबई में हिंदी सिनेमा जगत एवं दूरदर्शन उद्योग होने के कारण यह शहर 'बॉलीवुड' के नाम से भी जाना जाता है अर्थात हिंदी चलचित्र की शुरुआत मुंबई से ही हुई


() मुंबई में बच्चों ने क्या-क्या देखा?

उत्तर: मुंबई में पहले दिन बच्चों ने नरीमन प्वाइंट, चौपाटी, जुहू बीच, मैरीन ड्राइव  गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज एलिफेंट की गुफाएँ देखने के अलावा फिल्मी सितारों के बंगले भी देखें


() दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो

उत्तर: दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं जैसे:- राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लालकिला, राजघाट ,जंतर-मंतर, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर आदि आदि

() ताजमहल के बारे में तुम क्या जानते हो?

उत्तर: ताजमहल मुगल शासन काल में बनाया गया एक उत्कृष्ट नमूना है जिसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी अर्जुमंन बानो उर्फ मुमताज के याद में बनवाया था इसे प्रेम का प्रतीक भी कहा जाता है


5. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार उत्तर दिए गए हैं सही उत्तर का चयन करो:

() 'सिटी ऑफ ज्वय' के नाम से प्रसिद्ध है-

(i) कोलकाता   (ii) मुंबई

(ii) गुवाहाटी   (iv) दिल्ली

उत्तर: कोलकाता



() कोणार्क....... के लिए प्रसिद्ध है

(i) शिव मंदिर  (ii) सूर्य मंदिर

(iii) गणेश मंदिर (iv) श्रीराम मंदिर

उत्तर: सूर्य मंदिर



() एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है-

(i) चिल्का  (ii) साँभर

(iii) डल   (iv) डिपोर

उत्तर: चिल्का



() 'गेटवे ऑफ इंडिया' कहाँ है?

(i) दिल्ली  (ii) कोलकाता

(iii) जयपुर  (iv) मुंबई

 

उत्तर: मुंबई



() मुंबई किस राज्य में स्थित है?

(i) महाराष्ट्र  (ii) गुजरात

(iii) उड़ीसा  (iv) आंध्रप्रदेश

उत्तर: महाराष्ट्र



 

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !